लखावत ने किया चालकनेची पैनोरमा निर्माण कार्य का निरीक्षण लखावत ओगाला में रात्रि चौपाल के दौरान सुनी आमजन की समस्याएं

लखावत ने किया चालकनेची पैनोरमा निर्माण कार्य का निरीक्षण
लखावत ओगाला में रात्रि चौपाल के दौरान सुनी आमजन की समस्याएं

बाड़मेर, 29 अप्रैल। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने रविवार को बाड़मेर जिले के चालकना मंे निर्माणाधीन चालकनेची पैनोरमा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हांेने इसके निर्माण कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए।

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने चालकना मंे पैनोरमा के निर्माण से पूर्व भूमि समतलीकरण के कार्य को देखा। इस दौरान संबंधित फर्म के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि सोमवार से निर्माण सामग्री आने का दौर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य मंे तेजी आएगी। लखावत ने निर्धारित समय सीमा मंे पैनोरमा निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि कार्य मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने पैनोरमा के कार्य मंे भामाशाहांे एवं आमजन से यथासंभव सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सेड़वा तहसीलदार सुनील कटेवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले लखावत ने शनिवार रात्रि मंे ओगाला मंे रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की जानकारी देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आचार्य महाश्रमण के दीक्षा दिवस पर युवा जागृति रैली का हुआ आयोजन, रैली में सद्भाव, जीओ और जीने दो तथा नशा मुक्ति का दिया संदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कल, गुड़ामालानी में दी यातायात नियमों की जानकारी

ततेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत