पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 68 वां जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 68 वां जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया धोरीमन्ना न्यूज नेटवर्क || धोरीमन्ना।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 68 वां जन्मदिन धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप एवं प्रधान ताजाराम चौधरी की ओर से केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई और गुड़ खिलाकर मुंह मीठा करवा कर गहलोत का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम के बाद धोरीमना के शिव मंदिर स्थित आलम गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई lइस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने संबोधित करते हुए कहां की हर कांग्रेस कार्यकर्ता को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरह राजनीति में सादगी एवं ईमानदारी के साथ राजनीतिक जीवन में कार्य करना चाहिए। जिस प्रकार गहलोत ने एक साधारण परिवार में पैदा होकर राजनीति में उच्च पद पर पहुंचे एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री बने ...