आचार्य महाश्रमण के दीक्षा दिवस पर युवा जागृति रैली का हुआ आयोजन, रैली में सद्भाव, जीओ और जीने दो तथा नशा मुक्ति का दिया संदेश

आचार्य महाश्रमण के दीक्षा दिवस पर युवा जागृति रैली का हुआ आयोजन, रैली में सद्भाव, जीओ और जीने दो तथा नशा मुक्ति का दिया संदेश


बाड़मेर । 29.04.2018 । जैनाचार्य व तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य महाश्रमण का 45वें दीक्षा को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जहां रविवार को तेरापंथ युवक परिषद, बाड़मेर के बैनरतले तेरापंथ भवन से युवा जागृति रैली का आयोजन किया गया । जहां मंगलाचरण के बाद युवा जागृति रैली को तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ सदस्य जवेरीलाल चैपड़ा ने झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया ।

तेरापंथ युवक परिषद, बाड़मेर के अध्यक्ष गौतम बोथरा ने बताया कि तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान आचार्य, शासन प्रभावक महाश्रमण के 45वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष में रविवार को युवा दिवस के रूप में मनाया गया जहां रैली शामिल जैन समाज के युवक-युवतियों व महिलाओं ने आचार्य महाश्रमण के उपदेशों को नारों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया और आपसी, जीओ और जीने दो तथा नशामुक्ति का संदेश दिया ।

युवा जागृति रैली तेरापंथ भवन से रवाना होकर छोटी ढ़ाणी, जवाहर चैक, पीपली चैक, साधना भवन, जैन न्याति नोहरे की गली, महाबार रोड़, करमूजी की गली, दरियागंज, प्रतापजी की प्रोल से होते हुए पुनः तेरापंथ भवन पहुंची । जहां मंगल पाठ के साथ ही रैली का समापन हुआ ।

युवा जागृति रैली में जवेरीलाल, मुकेश बोहरा अमन, गौतम भंसाली, सुरेश भंसाली, अमृत वड़ेरा, रूपेश मालू, दिनेश सालेचा, मनीष मेहता, अशोक संखलेचा, विपुल बोथरा, रूचिका, श्रद्धा, सिद्धि, तृप्ति, नेहा, सोनल, विशाखा, रूचिका, ज्योति सिंघवीं, उषा, निर्मला, तुलसी, सरसी, मंजू, पवनी, रमा, मंजू सहित तेरापंथ युवक परिषद, महिला मण्डल, बालिका मण्डल एवं किशोर मण्डल के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

गौतम बोथरा अध्यक्ष
तेरापंथ युवक परिषद, बाड़मेर

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कल, गुड़ामालानी में दी यातायात नियमों की जानकारी

ततेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत