सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कल, गुड़ामालानी में दी यातायात नियमों की जानकारी

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कल,
गुड़ामालानी में दी यातायात नियमों की जानकारी

बाड़मेर, 29 अप्रैल। सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगा। इस दौरान जन प्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को तेज गर्मी, परीक्षाआंे के कारण स्थगित कर दिया गया। शेष कार्यक्रम यथावत आयोजित होंगे। उन्हांेने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्तह के दौरान जिला प्रषासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, थार सड़क सुरक्षा समिति एवं वेन्दाता, केयर्न ऑयल एण्ड गैस की ओर से सड़क हादसांे मंे कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर वाहन रैली, प्रदर्षनी, काव्यगोष्ठी, विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारिया देने के साथ निबन्ध, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसी तरह रविवार को गुड़ामालानी क्षेत्र मंे परिवहन निरीक्षक षंभूलाल बलाई ने यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ वाहनांे पर रिफ्लेक्टर लगवाने का कार्य करवाया। उन्हांेने आमजन से सड़क हादसांे मंे होने वाली अकाल मौतांे को रोकने के लिए यातायात नियमांे की पालना करने का आहवान किया। मेघानी ने बताया कि समापन समारोह के दौरान आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियांे, प्रतियोगिताआंे के सहभागियांे एवं विजेताआंे, रक्तदाताआंे, प्रशासनिक कार्मिकांे को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कठपूतली एवं जादूगर के शो के साथ रजनीकांत की ओर से सड़क सुरक्षा पर गाए गए गीत की सीडी का विमोचन होगा। समारोह मंे सड़क सुरक्षा एवं पूर्व में बालवाहिनी पर बनाई गई लघू फिल्म का भी प्रदर्षन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से समापन समारोह मंे षामिल होने का अनुरोध किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आचार्य महाश्रमण के दीक्षा दिवस पर युवा जागृति रैली का हुआ आयोजन, रैली में सद्भाव, जीओ और जीने दो तथा नशा मुक्ति का दिया संदेश

ततेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत